Site icon Grand Gumber News

मोटर सायकल चोर गिरोह पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा 5 चोरी की बाइक व नकबजनी का मशरूका जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी आयुष एक्का सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 नग चोरी की मोटर सायकल सहित नकबजनी से जुड़ा लाखों रुपये का मशरूका जप्त किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई।पुलिस के अनुसार मुखबिर सूचना पर शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, मोपका व संकरी थाना क्षेत्रों में मोटर सायकल चोरी व सूने मकानों में नकबजनी की घटनाएं स्वीकार कीं। जप्त सामग्री में बुलेट, पल्सर, जावा बाइक सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान व चांदी के जेवर शामिल हैं। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Exit mobile version