Site icon Grand Gumber News

मोदीजी के जीवन पर आधारित फिल्म देखने पहुंचे सीएम साय चलो जीते हैं को बताया सत्य का सिनेमा, कार्यकर्ताओं से देखने की अपील

रायपुर के एक मॉल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय समेत मंत्रीगण और पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म चलो जीते हैं सत्य का सिनेमा’ देखने पहुंचे।फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि सत्य का सिनेमा है

, जो हमें समाज से जोड़ता है और प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के जीवन से जुड़े प्रसंग उनके संघर्ष और जीवन यात्रा को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करते हैं।मुख्यमंत्री ने अपील की कि कार्यकर्ता और आमजन इस फिल्म को अवश्य देखें, क्योंकि इसमें मोदी जी के व्यक्तित्व और वास्तविकता की झलक दिखाई गई है।

Exit mobile version