Site icon Grand Gumber News

मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने की हो रही कोशिश बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता उपलब्धियां को किया साझा

केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार को 11 साल पूरे हो चुके हैं ऐसे में अपने 11 साल के सफर को देश की जनता तक पहुंचाने का प्रयास मोदी सरकार कर रही है जिसके तहत बिलासपुर में बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां को पत्रकारों के सामने साझा किया। वर्ष 2014 के मई में केंद्र में 10 साल के यूपीए की सरकार को उखड़ते हुए भाजपा की सरकार स्थापित हुई थी। इसके बाद देश में नए प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी हुई इसके बाद से वर्ष 2019 और वर्ष 2024 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा ने केंद्र में अपनी सरकार बने ऐसे में 11 साल के केंद्र सरकार की उपलब्धियां को अब जन-जन तक पहुंचाने के लिए देश भर में भारतीय जनता पार्टी प्रेस वार्ता कर जनता के बीच इन कार्यों को पहुंचा रही है जिसके तहत बुधवार को बिलासपुर में भी 11 साल की उपलब्धियां की रूपरेखा बताने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां को पत्रकारों के बीच साझा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इन 11 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित की है स्वास्थ्य रेल सड़क सहित विदेशों में भारत मजबूत हुआ है पिछले दिनों पहलगाम हमले में जिस तरह से भाजपा ने पाकिस्तान में आतंक को खत्म करने के लिए एयर स्ट्राइक किया वह दर्शाता है कि अब भारत आत्मनिर्भर हो चुका है और आतंक का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है इसके साथ ही उन्होंने पिछले 11 सालों में विश्व में भारत की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम पर भी रूपरेखा साझा की उन्होंने खास तौर पर रेल विकास और रोड कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि आज सड़कों का जाल बिछ रहा है और रेल लाइनों का तेजी से विकास हो रहा है रेल बजट में कई गुना विकास कर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में प्रयास किया जा रहे हैं इसके अलावा गरीबों को सस्ता अनाज उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल हुई है तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हर वर्ग को सुविधा देने की कोशिश हुई है। केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से पिछले 11 सालों में हर और विकास के माध्यम से देश में खुशहाली लाने की कोशिश की है इसका ही नतीजा है कि 27 करोड लोग गरीबी रेखा के बाहर आए हैं इसके अलावा विश्व में भारत चौथा विकसित देश की श्रेणी में भी पहुंचा है। वही आने वाले समय में भारत आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहा है और आयात कम कर निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है संचार क्रांति के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ा है और आने वाले समय में और भी चौगुन विकास भारत का देखा जाएगा इन सब मुद्दों को लेकर बीजेपी जल्द ही जनता के बीच भी पहुंचेगी और इन सभी योजनाओं से रूबरू कराते हुए 11 साल की उपलब्धियां को जनता को बताया जाएगा।

Exit mobile version