Site icon Grand Gumber News

मोपका अरपा विहार में अधेड़ की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, पहले भी कर चुका था सुसाइड की कोशिश,

सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका अरपा विहार में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शंभू साहू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा की कार्रवाई की। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

परिजनों से पूछताछ के दौरान जानकारी सामने आई है कि शंभू साहू पूर्व में भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था और उसने अपने हाथ की नस भी काटी थी। वह बार-बार आत्महत्या करने की कोशिश करता रहता था। जांच के दौरान मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सरकंडा पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है..

Exit mobile version