Site icon Grand Gumber News

मोपका पुलिस की टीम ने दबिश देकर 200 लीटर महुआ शराब किया जप्त, महिला आरोपी आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार।

बिलासपुर पुलिस अवैध कारोबार पर लगातार अंकुश लगाने कार्यवाही कर रही है इस कड़ी मे सरकंडा क्षेत्र के मोपका चौकी को सुचना मिली की चिल्हाटी क्षेत्र में अवैध रूप से भारी मात्रा मे महुआ शराब बनाया जाता है जिसे अवैध तरीके से बेचा भी जा रहा है जिसके बाद सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने मुखबिर द्वारा बताये गए ठिकाने पर मोपका चौकी पुलिस की टीम के साथ दबिश दिया गया और 200 लीटर महुआ शराब जप्त करने के साथ ही आरोपी महिला अनीता वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Exit mobile version