Site icon Grand Gumber News

मोपका पुलिस की दबिश, अवैध देशी शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार मुख्य मार्ग से 37 पव्वा, कुल 6.660 लीटर शराब जब्त

मोपका पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर मुख्य मार्ग मोपका में दबिश देकर आरोपी अजय श्रीवास को 37 पव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई शराब की मात्रा 6.660 लीटर और कीमत ₹2,960 बताई गई है।जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2025 को सूचना मिली कि अजय श्रीवास मुख्य मार्ग मोपका में अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार पर सख्ती से नकेल कसने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version