21.4 C
Bilāspur
Saturday, March 21, 2026
spot_img

मोपका-मंगला में नए थाना खोलने की मांग, विधानसभा में उठा मुद्दा, बजट में राशि स्वीकृत, जूरिस्डिक्शन अधिसूचना के अभाव में अटका मामला

बिलासपुर जिले के मोपका और मंगला में नए पुलिस थाना खोलने की मांग को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने क्षेत्र में बढ़ती आबादी और कानून-व्यवस्था की जरूरतों का हवाला देते हुए इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा। उनके प्रश्न के जवाब में उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा ने सरकार की ओर से विस्तृत जानकारी दी।सरकार ने बताया कि 6 मार्च 2023 को मोपका और मंगला में नए थाना खोलने की घोषणा की गई थी। हालांकि, वर्तमान में दोनों स्थानों पर थाना संचालित नहीं हो रहे हैं और भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हो सकी है। वर्ष 2026-27 के बजट में दोनों थानों के भवन निर्माण के लिए 132 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, प्रस्तावित थानों के लिए कुल 66 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक के पद शामिल हैं।सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि थानों के शुरू नहीं होने का मुख्य कारण उनके क्षेत्राधिकार की अधिसूचना जारी न होना है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया लंबित है। फिलहाल समय-सीमा तय नहीं हो पाई है। विधायक शुक्ला ने सरकार से प्रक्रिया में तेजी लाने और जल्द थाना शुरू करने की मांग की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles