Site icon Grand Gumber News

मोबाइल गेम की लत में दोस्त ने ली जान13 दिन बाद खंडहर स्कूल से मिला चिन्मय का शव, आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल गेम खेलने की लत ने दोस्ती का रिश्ता खून में बदल दिया। रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव में 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी की हत्या उसके ही दोस्त छत्रपाल सूर्यवंशी ने कर दी। 31 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे घर से निकला चिन्मय 15 दिनों तक लापता रहा। परिजनों की लाख तलाश और एक लाख रुपये इनाम की घोषणा के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को उसका क्षत-विक्षत शव गांव के एक बंद पड़े स्कूल से बरामद हुआ।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी छत्रपाल को मोबाइल गेम की लत थी, लेकिन घरवालों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इस पर उसने चिन्मय से गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा, लेकिन मना करने पर गुस्से में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को 10 महीने से बंद पड़े स्कूल में छिपा दिया था।पुलिस ने आरोपी को तब पकड़ा जब वह चिन्मय का मोबाइल बेचने दुकान पहुंचा। साइबर टीम ने लोकेशन ट्रेस कर छत्रपाल को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर दी। उसके बताए स्थान से पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।इस सनसनीखेज घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। लोग स्तब्ध हैं कि एक 13 वर्षीय मासूम को सिर्फ मोबाइल के लिए मौत के घाट उतार दिया गया। गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी साफ नजर आ रहा है। फिलहाल रतनपुर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Exit mobile version