30.2 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

मोबाइल चोरी से बैंक लूट की साजिश तक का खुलासा रायगढ़ पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, 26 लाख की बरामदगी

रायगढ़ पुलिस ने एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मोबाइल दुकान चोरी और दो बैंकों में लूट की साजिश में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, 60 मोबाइल फोन सहित करीब 26.47 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। गिरोह का सरगना मोहम्मद अरसलान बताया जा रहा है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था।

जांच में सामने आया कि गिरोह पहले रेकी कर टारगेट तय करता था और फिर सुनसान स्थानों पर स्थित दुकानों व बैंकों को निशाना बनाता था। कुडुमकेला में मोबाइल दुकान चोरी के बाद आरोपियों ने धरमजयगढ़ और जूटमिल स्थित बैंकों में भी लूट की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक-एक कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles