Site icon Grand Gumber News

मोबाइल दुकान में सेंधमारी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार26,500 का सामान जब्त

जांजगीर-चांपा ज़िले के अकलतरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघरी गांव की एक मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टेबलेट, मोबाइल और हेडफोन समेत कुल ₹26,500 का सामान जब्त किया गया है।यह चोरी 23 जुलाई की रात को हुई थी, जब प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद मार्बल की दुकान का शटर तोड़कर चोर सामान लेकर फरार हो गए थे।मामले में BNS के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान आरोपी जयशंकर ओग्रे, आदित्य उर्फ लालू यादव और अमित यादव, तीनों निवासी कटघरी, संदेह के घेरे में आए और पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश में बनी टीम ने यह कार्रवाई की।

Exit mobile version