Site icon Grand Gumber News

मोबाइल से क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार सिविल लाइन पुलिस ने कार, मोबाइल और नकदी की जब्ती

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर महाराणा प्रताप चौक के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज पोपटानी को पकड़ा, जो अपनी बलेनो कार में घूम-घूमकर सट्टा संचालित कर रहा था।पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से क्रिकेट सट्टा खिलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल फोन, बलेनो कार और 6,700 रुपये नकद सहित कुल 3 लाख 61 हजार 700 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

Exit mobile version