
ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर मोबाइल से धोखाधड़ी करने वाले जामताड़ा झारखंड के आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सामान वापसी का झांसा देकर प्रार्थीया से Any Desk ऐप डाउनलोड करवाया और उसके बैंक खाते से 1,99,778 रुपए ट्रांसफर कर लिए थे।जांच में आरोपी का खाता बाबूधन कर्मकार के नाम से पाया गया, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मामले में आईटी एक्ट सहित धोखाधड़ी की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।




