Site icon Grand Gumber News

मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत परसदा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर ने दिलाई शपथ, वाटर हीरो नीरज वानखेड़े ने बताए जल बचाने के उपाय

मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत बिल्हा विकासखंड के ग्राम परसदा में जल एवं भू-संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और भू-जल स्तर गिरने पर चिंता जताते हुए वर्षा जल संरक्षण व फसल विविधिकरण पर जोर दिया।कार्यक्रम में वाटर हीरो नीरज वानखेड़े ने ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, खेत तालाब, जल स्रोत संरक्षण और विवेकपूर्ण जल उपयोग की जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने आजीविका डबरी योजना की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।

Exit mobile version