Site icon Grand Gumber News

“मोर दुआर–साय सरकार” अभियान में शामिल हुए धरमलाल कौशिक, योजना से वंचित परिवारों का कराया ऑनलाइन सर्वे

पूर्व विधामसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2025-26 के अंतर्गत “मोर दुआर – सायं सरकार” अभियान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पथरिया के ग्राम पंचायत बावली एवं ग्राम पंचायत दगोरी में आयोजित आवास प्लस सर्वेयर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पात्र आवास हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही ज्योति देवार एवं ग्राम बावली कि अमरीता बाई विश्वकर्मा साहित अन्य ग्रामवासी जो अब तक योजना से वंचित थे,

उनका विवरण मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किया। मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है, जिन्हें अब तक किसी भी आवासीय योजना के तहत पक्का आवास नहीं मिल सका है। उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार बिना पक्के मकान के न रहे।

Exit mobile version