Site icon Grand Gumber News

मौत: कतियापारा अपने ससुराल में खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले करने वाले ओम श्रीवास की इलाज के दौरान सिम्स में मौत।

पुलिस को पूछताछ के बाद प्रथम दृष्टिया पति पत्नी के बीच विवाद की वजह से ओम श्रीवास के द्वारा खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग हवाले किए जाने की जानकारी मिली है।

थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत नगपुरा से आकर कतियापारा अपने ससुराल में खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले करने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान सिम्स में मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम नगपुरा निवासी ओम श्रीवास ने बीते 8 मार्च को अपने ससुराल कतियापारा पहुंचकर खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही तात्कालिक टी आई कमला पुषाम ठाकुर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान तकरीबन 8 दिनों के बाद ओम श्रीवास की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम करवाई करने के बाद मामले को विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें पता चला था कि ओम श्रीवास और उसकी पत्नी के बीच रोजाना विवाद हुआ करता था। जिस वजह से वह घटना से 3 दिन पहले अपनी पत्नी के साथ विवाद कर उसे उसके मायके कतियापारा में छोड़कर चला गया था और खुद दूसरे दिन नशे में अपने ससुराल पहुंचकर खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग लगा लिया था।

गौरतलब है कि पुलिस को पूछताछ के बाद प्रथम दृष्टिया पति पत्नी के बीच विवाद की वजह से ओम श्रीवास के द्वारा खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग हवाले किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि घटना के बाद गंभीर रूप से झूलसे ओम श्रीवास की स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उसका पुलिसिया बयान नहीं हो पाया था। इसलिए अब पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के साथ वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version