Site icon Grand Gumber News

मौत: 13 वर्षीय बालक द्वारा स्कूटी चलाते हुए एक महिला को बचाने के कारण अनियंत्रित होकर बस के नीचे आने से मौत।

मंगलवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। घटना दयालबंद मुख्य मार्ग की बताई जा रही है। दरअसल मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला कोदू चौक में रहने वाला रिजवान हसन अपनी बड़ी मम्मी को लेने स्कूटी से हॉस्पिटल की तरफ जाने निकला, स्कूटी सवार बालक पैदल जा रही एक महिला को बचाने के चक्कर में ब्रेक मार दिया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो कर गिर गई और किशोर जा रही बस के पीछे चक्के के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना कारी बस की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version