Site icon Grand Gumber News

मौसम की पहली झमाझम बारिश से किसानों में खुशी की लहर।

शनिवार दोपहर को इस मानसून की सबसे तेज बारिश बिलासपुर में हुई जिससे सुहावना हो गया। काले बदरा के साथ मुसलाधार बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वही यह बारिश किसानों की धान की फसल के लिए अमृत बनकर आई है। बता दे कि जिले में दो-तीन दिन से हल्की बारिश हो रही थी लेकिन जिस बारिश का किसानों को इंतजार था वह नही हो रही थी, पहले हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी इस गर्मी से जरूर राहत दी मगर खेतो को ज्यादा फायदा नही हो रहा था। शनिवार दोपहर को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। पहले हवाएं, फिर काले बादल आसमान पर छा गए, इसके कुछ देर बाद मुसलाधार बारिश हुई, यह बारिश खरीफ की फसल के लिए अमृत बनाकर बरसी है, बारिश न होने के कारण किसानों की धान की फसल सूख रही थी, मगर इस झमाझम बारिश ने कहीं ना कहीं किसानों के लिए अमृत रूपी काम किया है।

Exit mobile version