Site icon Grand Gumber News

मौसम ने बदला मिजाज़: बीती रात तेज हवा के साथ बारिश वहीं दिन में सूरज की तपिश रही तेज।

दक्षिणी हवा का प्रभाव कम होने और पश्चिमी हवा का बढ़ने के कारण सोमवार को मौसम खुला रहा। बीती रात तेज हवा के साथ हुई बारिश इधर दिन को सूरज की तपिश रही तेज। अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा। और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।


न्यायधानी और आसपास के इलाके में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। रविवार की रात शहर और आसपास के इलाके में तेज हवा चली और आकाशीय गर्जना के साथ बारिश भी हुई। लेकिन सोमवार को मौसम बदला और दिनभर सूरज की तपिश रही। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 23-6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटो में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। उसके बाद क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Exit mobile version