Site icon Grand Gumber News

मौसम ने बदली करवट, आसमान साफ होते ही गर्मी अपना असर जोरों से बरपाएगी।

जिले में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली। रविवार की शाम 7 बजे जहां आंधी तूफान के साथ घंटे भर बारिश हुई। वही सोमवार को दिन भर धुप छांव के साथ 7 बजे के बाद से तेज आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी, वहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। आंधी- तूफान के कारण कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वही कुछ निचले इलाके के मकानों में पानी भरने की जानकारी मिलती रही। जानकारों की माने तो आगे मौसम तीन दिनों तक इसी प्रकार रहेगा। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

शाम के वक्त बारिश होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वही कुछ ग्रामीण इलाकों में पानी के चलते कुछ सब्जी तरकारी सहित गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। मौसम में बदलाव के चलते बदली-बारिश होने से वातावरण में ठंडक है, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मौसम साफ होते ही आसमान खुलने के बाद तेज धूप का असर कहर बरपाएगा, यहीं नहीं स्वास्थ्य पर भी काफी विपरीत प्रभाव डालेगा, लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आने लगे हैं।

Exit mobile version