Site icon Grand Gumber News

मौसम विभागानुसार आगामी 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना, बिलासपुर में धूप और उमस।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने बिलासपुर के आसपास जिलों को अगले 24 से 48 घंटो में भारी वर्षा की चेतावनी के साथ अलर्ट किया हुआ है। ऐसी स्थिति में बिलासपुर को भी इसकी प्रतिक्षा होगी। हालांकि वर्तमान में बिलासपुर में तेज धूप के साथ शहर से लेकर राहगीर तक उमस भरी गर्मी से हलाकान है।बारिश के मौसम में भी लोग अपने चेहरे को स्कार्फ से ढंककर यातायात कर रहे है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी के मुताबिक मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर डाल्टनगंज, कोण्टई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में आठ जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बिलासपुर में मौसम सामान्य रह सकता है। दोपहर या शाम के बाद मौसम में बदलाव महसूस होगा। फिलहाल लोग दिन में उमस से परेशान हैं। सभी को वर्षा की प्रतिक्षा है।

Exit mobile version