Site icon Grand Gumber News

मौसम विभाग के बारिश की चेतावनी के बाद अरपा में भैंसाझार बैराज से छोड़े 63 क्यूसेक पानी, शहर और आसपास के गांवों में हाई अलर्ट।

मौसम विभाग के भारी बारिश की चेतावनी के बाद बिलासपुर में अरपा भैंसाझार बैराज से 63 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने शहर और आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से अरपा भैंसाझार बैराज में जलभराव होने लगा है। अरपा भैंसाझार का कैचमेंट एरिया पेंड्रा के आसपास के क्षेत्र तक फैला है और यह उंचाई पर है। इसलिए उस क्षेत्र में होने वाली बारिश का पानी यहां जल्दी भरता है। अभी दो दिनों से जलभराव में बढ़ोतरी हुई है।

अरपा भैसाझार बैराज के सिर्फ दो ही गेट रविवार सुबह 4 बजे खोले गए हैं। कोटा जल संसाधन विभाग के मुताबिक कुछ ‍दिनों तक लगातार दो गेट खुले रहेंगे। इससे नदी में बाढ़ की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि शहर में अरपा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। काफी दिनों के बाद अरपा नदी में पानी का बहाव लोगो को देखने को मिला है, दोपहर तो सरकंडा शिव घाट, नया पुल, पुराना पुल, रिवरव्यू में नदी में पानी का नजारा देखते लोग जरूर नजर आए।

Exit mobile version