25.4 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

मौहरी–सूरजपुर रोड रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया संरक्षा निरीक्षण अमृत भारत योजना के तहत बिजुरी व बैकुंठपुर स्टेशनों के विकास कार्यों की समीक्षा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मौहरी–सूरजपुर रोड सेक्शन में विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक, सिग्नलिंग प्रणाली, यात्री सुरक्षा एवं रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन सहित मुख्यालय व मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।महाप्रबंधक प्रकाश ने बिजुरी स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया एवं अन्य यात्री सुविधाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजुरी क्रू लॉबी में कर्मचारियों से संवाद कर संरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया।इसके पश्चात बैकुंठपुर रोड, कटोरा एवं सूरजपुर रोड स्टेशनों में अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं, क्रू लॉबी और अंडर ब्रिज सहित अन्य संरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक ने सुरक्षित, संरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles