Site icon Grand Gumber News

म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार कर सक्ती पुलिस ने भेजा जेल साइबर ठगी से जुड़े मामलों मैं हो रही लगातार बढ़ोतरी

भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध खाते पर कार्यवाही के लिए सक्ती निवासी सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू के पीएनबी खाते में कुल 3,48,73,171 ₹ संदिग्ध रूप से लेन देन करना पाया गया है, जिस पर थाना सकती में सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू के विरुद्ध धारा 420 आई पी सी का अपराध दर्ज किया गया है ।आरोपी के आरोप स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के आधार से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमाड प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है। पिछले कुछ समय से ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है तो वही जिस तरह से साइबर फ्रॉड और अब म्यूल अकाउंट के मामले सामने आ रहे हैं वह दर्शाता है कि पुलिस को इस दिशा में अब सजक होना होगा और बैंक अकाउंट्स की भी जानकारी लेनी होगी ताकि इस तरह की गतिविधियों को रोका जा सके।

Exit mobile version