Site icon Grand Gumber News

यातायात नगर निगम और पुलिस प्रशासन की बेरूखी के चलते गोलबाजार में बढ़ी ट्रैफिक, सड़क किनारे समान लगाकर मनमौजी हुए दुकानदार।

सरकारें बदल गई एसपी कलेक्टर और निगम कमिश्नर भी बदल गए, नहीं बदली तो गोल बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था, यहां से गुजरने में राहगीर कतराते हैं क्योंकि वहान सड़क के बीच ही खड़ा कर दिया जाता है, वहीं दुकानदारो द्वारा दुकान से बाहर सड़कों तक सामान रखकर घेर लिया जाता है, जिससे यहां की चौड़ाई काफी कम हो जाती है। मजबूरी में यहां से गुजरने वाले जाम में घंटा फंसकर व्यवस्था को कोसते हैं।

गोलबाजार की व्यवस्था सुधारने कई बार भगीरथ प्रयास किए गए हैं, लेकिन व्यापारियों की लापरवाही के चलते मुख्य सड़क बेजा कब्जा की भेंट चढ़ गए हैं, जिससे आये दिन यहाँ जाम की स्थिति निर्मित होती हैं। वहीं यातायात नगर निगम और पुलिस प्रशासन की बेरूखी के चलते मुख्य मार्ग पार्किंग जोन नजर आने लगा है। राहगीरों का कहना है कि दोनों तरफ पार्किंग की सुविधा दी जानी चाहिए।

जानकारों के अनुसार सिटी कोतवाली से लेकर सिम्स रोड तक चार पहिया वाहन को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, वहीं सड़क के बीच खड़े वाहन को तत्काल चालानी कार्रवाई द्वारा इन्हें दुरुस्त किया जाये। साथ ही दुकानों के सामने रखे सामानों को जब्त किया जाए तब जाकर व्यवस्था सुधर सकती हैं।

Exit mobile version