सड़कों पर गायों एवं अन्य पशुओं के कारण लोगों का सड़कों पर चलना दुभर हो गया है। टिकरापारा यादव गली में सड़कों के बीच में बैठी गाय के कारण यातायात बाधित होता है। जिससे अक्सर हादसे का डर बना रहता है। इसमें राहगीरों के साथ-साथ गाय पर भी हादसे का खतरा रहता है।

यादव गली के निवासियों ने अपनी गायों को खुला छोड़ रखा है। जिसकी वजह से पूरे गली में गायो का जमावड़ा देखा जा रहा है। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी द्वारा लगातार इसकी शिकायत की जा रही है। लेकिन गाय को हटाकर व्यवस्थित नहीं किया जा रहा है।

जिसकी वजह से यादव गली टिकरापारा में आए दिन यातायात समस्या उत्पन्न होती है। बड़ी गाड़ियां गाय की वजह से फस जाती हैं। लगातार सड़क पर गाय के जमावड़े से समस्याएं उत्पन्न हो रही है। बावजूद इसके गाय पालक के द्वारा गायों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जा रही है।




