Site icon Grand Gumber News

यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए भिलाई नगर के विधायक…

पिछले दिनों संपन्न हुए नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों का समाज के द्वारा सम्मान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को यादव समाज के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव और 30 तारीख पंचायत चुनाव में विजय हुए यादव पार्षद जिला पंचायत सदस्य और सरपंच पंच के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया इस दौरान 100 से अधिक यादव समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान यहां किया गया जहां उन्हें मोमेंटो और शाल श्रीफल प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे इस दौरान उन्होंने यादव समाज के पदाधिकारी और समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अब यह जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में विकास को गति दे और जनता की अपेक्षा में खराब उतरे ।वहीं उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मौजूदा समय में भाजपा सरकार के कामकाज किसी को समझ में नहीं आ रहे हैं पावर सेक्टर कौन है इस पर हमेशा से ही सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ जो भी आवाज मुकर करता है तो उसे पर पुलिस और एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है ।लेकिन इन सब से विपक्ष डरने वाला नहीं है और डटकर इसका सामना किया जाएगा इसके अलावा उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज है और उनके नेतृत्व में बेहतर काम किया जा रहा है।और उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन का विस्तार होगा |

Exit mobile version