Site icon Grand Gumber News

युवक का अपहरण कर मारपीट व लूटपाट, 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त, एसएसपी का सख्त संदेश

रायगढ़ जिले में अपहरण, मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, लूटा गया मोबाइल फोन और मारपीट में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जप्त किया है।पीड़ित प्रीतराम चौहान ने थाना घरघोड़ा में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर गाली-गलौज व मारपीट की और रायकेरा से ग्राम कया ले जाकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने शराब बिक्री की मुखबिरी की रंजिश में वारदात को अंजाम देते हुए मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसे बांधकर छोड़ दिया।मामले में थाना घरघोड़ा में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुंडागर्दी, अपहरण और लूटपाट जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version