Site icon Grand Gumber News

युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, एक फरार

सोहेला पुलिस ने ग्राम हिरमी में मारपीट कर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास स्थित पीएस टायर दुकान में काम करने वाला संजीव पासवान अक्सर अपना ढाबा में खाना खाता था और पैसे नहीं देता था। इतना ही नहीं आए दिन वह ढाबा में आकर गुटखा मांगता था, जिससे तंग आकर ढाबा संचालक जग्गू उर्फ जागेश्वर ने अपने दो साथियों के साथ संजीव पासवान की जमकर पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल संजीव पासवान को रायपुर नारायण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की जो उड़ीसा भागने की तैयारी में थे। इसके बाद दो आरोपियों जागेश्वर उर्फ जग्गू और वीरेंद्र कुमार उर्फ फर्जी को कोंडागांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को अभी उनके एक और साथी की तलाश है।

Exit mobile version