24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

युवक को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में सर्च ऑपरेशन कांकेर में तेंदुए का आतंक, ड्रोन से हो रही खोजबीन

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के टिकरापारा क्षेत्र में देर रात एक तेंदुआ एक युवक को उठा ले गया। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक तालाब के किनारे बैठे हुए थे, तभी एक तेंदुआ अचानक वहां आ धमका और एक युवक को खींचते हुए पास की पहाड़ी की ओर ले गया।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। पहाड़ी क्षेत्र घना और जंगली होने के कारण युवक की तलाश में काफी कठिनाई आ रही है। वन विभाग ने खोजबीन के लिए ड्रोन का सहारा लिया है, ताकि ऊंचे और दुर्गम इलाकों में भी निगरानी रखी जा सके।स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भारी दहशत है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें और वन क्षेत्र के पास जाने से बचें। इस इलाके में पहले भी तेंदुए की हलचल देखी गई थी, लेकिन यह पहली बार है जब किसी इंसान को निशाना बनाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles