Site icon Grand Gumber News

युवक ने सिपाही को जड़ दिया थप्पड़, घायल मरीज को अस्पताल ले जाने पर हुआ था विवाद।

बिलासपुर में एक युवक ने वर्दीधारी सिपाही को थप्पड़ मार दिया और फिर उसके साथ झूमाझटकी करते हुए मारपीट की। आरक्षक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कांस्टेबल को थप्पड़ मारने के बाद धक्कामुक्की करते दिख रहा है। दो दिन पुरानी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक इतवार सिंह पैकरा के खिलाफ शासकीय कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। वहीं दबंगई दिखाने वाले आरक्षक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रतनपुर क्षेत्र के चपोरा के पास दो दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था।जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इतवार सिंह पैकरा मानवता दिखाते हुए घायल को लेकर अस्पताल जा रहा था। इससे पहले स्थानीय लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी थी। लेकिन, पुलिस वहां नहीं पहुंची।जिसके कारण इतवार सिंह उसे अस्पताल लेकर जाने के लिए निकला था।इस दौरान डायल 112 में पदस्थ आरक्षक महेंद्र राजवाड़े वहां पहुंचा। उसने इतवार सिंह पैकरा को रोक लिया। तब उसने घायल को अस्पताल पहुंचाने की बात कहने लगा। इस पर आरक्षक महेंद्र राजवाड़े दबंगई दिखाने लगा। फिर अचानक वह तैश में आकर इतवार सिंह को एक थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्साए इतवार सिंह ने आरक्षक महेंद्र राजवाड़े को तमाचा जड़ दिया। जिसके बाद दोनों के बीच झूमाझटकी होने लगी।

Exit mobile version