Site icon Grand Gumber News

युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गायों की सुरक्षा के लिए उठाया अनोखा कदम गौ माता के पैर और गर्दन में रेडियम पट्टी लगाकर सड़क दुर्घटना से बचाव

गौ सेवको एवं युवाओं ने गौ रक्षा और जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे रोड पर अनोखी पहल की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए गाय माता के पैर और गर्दन में रेडियम पट्टी लगाई।युवाओं का कहना है कि गौ रक्षा हमारा कर्तव्य है और साथ ही सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी हमारा परम कर्तव्य है।

इस पहल से रात में भी वाहन चालकों को गायों की उपस्थिति दिखाई देगी और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव होगा।इस अभियान से स्थानीय नागरिकों ने भी समर्थन व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की पहल से सड़क सुरक्षा और गौ संरक्षण दोनों सुनिश्चित होंगे।

Exit mobile version