Site icon Grand Gumber News

युवामोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी का फूंका पुतला ,प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर भाजपा कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन…

बिलासपुर– बिहार के दरभंगा में हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता जी पर किए अपशब्दों के प्रयोग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से प्रतिकार करने के मूड से सड़क पर उतरे युवामोर्चा ने आज पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर इकठ्ठा होकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के भाषा का उपयोग करना सभी समाज या फिर राजनीति के लिए ठीक नहीं है पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

Exit mobile version