Site icon Grand Gumber News

युवा दिवस पर NSS का दमदार प्रदर्शन, डी.पी. विप्र महाविद्यालय ने बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान, उच्च शिक्षा मंत्री ने की सराहना, NSS स्वयंसेवकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने युवा दिवस के अवसर पर बलौदा बाज़ार में आयोजित राज्यस्तरीय युवा संवाद एवं नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य अधिकारी ने भी डी.पी. विप्र महाविद्यालय की NSS इकाई की सराहना करते हुए कहा कि यह इकाई छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी NSS इकाइयों में से एक है,

जो निरंतर सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।इस उल्लेखनीय सफलता के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के समर्पित कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को बधाइयाँ दी गईं। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Exit mobile version