Site icon Grand Gumber News

योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, सभी ने किया योग, प्रतिदिन योग करने का संकल्प, उत्साह के साथ शामिल हुए लोग

योग के फायदे शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर तो नजर आते ही हैं, साथ ही यह आध्यात्मिक तौर पर भी फायदे देता है. हर साल 21 जून के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और योगा करने के लिए प्रोत्साहित करना है. साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था जिसके बाद 21 जून साल 2015 में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था.

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ यानी ‘एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योगा रखा गया है। बिहार का मंगल स्थित सिटी मॉल में भी योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां लोगों को योग के आसान करने के साथ-साथ योग के फायदे और जीवन को स्वस्थ रखने में योग कितना महत्वपूर्ण होता है इसके उपाय बताए गए बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने योग करते हुए प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी लिया।

Exit mobile version