37.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

रक्तदान शिविर के साथ जांजगीर–चांपा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ रक्तदान करें, किंतु सड़कों पर नहीं’ थीम के साथ जागरूकता का संदेश

नव वर्ष 2026 के पहले दिन जांजगीर–चांपा जिले में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ कचहरी चौक सी-मार्ट परिसर में रक्तदान शिविर के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में किया गया, जहां यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।

जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से संबंधित प्रदर्शनी और फोटो भी लगाए गए।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का आंकड़ा अन्य अपराधों से कहीं अधिक है, जिसमें सबसे अधिक 62 प्रतिशत मृतक दोपहिया वाहन चालक होते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी और ब्लैक स्पॉट पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। यातायात पुलिस द्वारा पूरे जनवरी माह जिलेभर में स्कूल, कॉलेज, गांव और राजमार्गों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles