Site icon Grand Gumber News

रक्षाबंधन की शॉपिंग के लिए शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़, चांदी से बने राखियों की बढ़ी डिमांड।

भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा यानि सोमवार को हर्षोल्लास से बनाया जाएगा। इससे पहले रविवार को राखी और रक्षाबंधन से जुड़ी अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाजार में खूब भीड़ और चहल पहल नजर आई। सुबह से ही राखी की दुकानों में बहने अपने पसंद की राखियां छांटती और खरीदती नजर आई।

हालांकि शाम को हुई बारिश ने जरूर बाधा उत्पन्न किया। इस बार राखी बाजार में धार्मिक प्रतीक वाले राखियों के साथ रत्न जड़ित और चांदी की राखी की भी मांग रही, तो वही अधिकांश का जोर पारंपरिक रक्षा सूत्र पर दिखा। रखियो के अलावा इस दिन दिया, बाती, तिलक फूल, नारियल, मिठाई आदि की भी जमकर खरीदारी हुई।

बिलासपुर के शनिचरी बाजार, गोल बाजार ,सदर बाजार और कंपनी गार्डन के आसपास खूब चहल पहल देखी गई। सोमवार को शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 बजे से रात 9:07 तक रहेगा जब बहनें भाइयों के लिए मंगल कामना करते हुए उनकी कलाइयों में रक्षा सूत्र बाधेंगी और भाई उनकी आजीवन रक्षा करने का वचन देते हुए उन्हें उपहार देंगे। इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हुई थी और सावन का अंतिम दिन भी सोमवार ही है जिसे रक्षाबंधन के लिए भी शुभ बताया जा रहा है।

Exit mobile version