Site icon Grand Gumber News

रजक समाज ने आषाढ़ी पूजा में शिव आराधना और जलार्पण कर सामूहिक भोज का किया आयोजन।

समाज कल्याण की भावना से रजक समाज ने आषाढी पूजा की, समाज की महिलाओं ने माता शारदा शीतला की विधिवत पूजा कर परिवार में सुख समृद्धि और खूब वर्षा कर भरपूर फसल देने प्रार्थना की। मान्यता है कि माता को प्रसन्न करने पर वो अपने भक्तों की इच्छा जरूर पूरा करती है। जल पात्र हाथों में लेकर सभी डिपुपारा तालाब पहुंचे यहाँ मंदिर मे भगवान शिव के दर्शन पूजन कर भरपूर वर्षा की कामना से जल अर्पित किया गया। सामाजिक सौहाद्र बढ़ाने यहाँ सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

Exit mobile version