
छग :- राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत महोत्सव के तहत प्रार्थना हॉल में एक गरिमामय काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित 5 मिनट की लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।लघु फिल्म में वर्ष 2000 से अब तक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, उद्योग, ऊर्जा और सूचना-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में हुए चहुंमुखी विकास को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। फिल्म ने यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ ने महज दो दशक में एक पिछड़े राज्य से प्रगतिशील राज्य बनने की बड़ी छलांग लगाई है।काव्य गोष्ठी में शामिल कवि, साहित्यकार और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल राज्य की प्रगति का आईना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी दस्तावेज भी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विकास का जीवंत चित्रण बताया और कहा कि इस तरह के आयोजन और फिल्में राज्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।




