Site icon Grand Gumber News

रतनपुर क़े युवा नेता राजा रावत बने एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष नीरज पाण्डेय द्वारा एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ एन.एस.यू.आई की कार्यकारिणी में तत्काल प्रभाव से राजा रावत को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया, राजा रावत युवाओं में खास प्रभाव रखते हैं उनके प्रभाव सील व्यक्तित्व को देखते हुए एवं युवाओं में अच्छी पैठ रखने के साथ-साथ संगठन के कार्यों में सक्रिय रहते हैं जिसकी वजह से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी से इन्हें नवाजा गया है, राजा रावत युवा नेता को प्रदेश में बड़ी जवाबदारी दी गई है, जिससे नगर के सभी कांग्रेस संगठन एवं खास करके युवाओं में हर्ष व्याप्त है। एनएसयूआई के सुमित दुबे व उनके साथ के युवाओं का कहना है कि राजा रावत संगठन में तन, मन, धन से पार्टी के कार्य में जुटे रहते हैं इनकी नियुक्ति से हम सभी युवाओं का मनोबल बढ़ा है और हम सभी राजा रावत के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे और कांग्रेस पार्टी को संबल प्रदान करने का काम हम सब युवा मिलकर करेंगे

Exit mobile version