Site icon Grand Gumber News

रतनपुर के गांधी नगर मोहल्ले में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षित पकड़कर खुटाघाट में छोड़े।

बिलासपुर की धार्मिक नगरी रतनपुर में बीती रात विशाल मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। विशाल जीव ने पहले बकरे का शिकार किया। रतनपुर थाने से लगे मोहल्ले गांधी नगर में मगरमच्छ दिखने के बाद लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय रतनपुर थाने में दी। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस थाने के आरक्षक दीपक मरावी और महादेव कुजूर ने स्थानीय निवासियों की मदद से किसी तरह मगरमच्छ को काबू कर अपने कब्जे में लिया और सुरक्षित जाकर ख़ुटाघाट जलाशय में छोड़ दिया। जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली।

Exit mobile version