Site icon Grand Gumber News

रतनपुर नगर पालिका में अध्यक्ष का हिटलरशाही का आरोप, इंजीनियर ने अध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी देने के लगाए गंभीर आरोप

नगर पालिका रतनपुर में प्रशासनिक माहौल पूरी तरह बिगड़ने के आरोप सामने आए हैं। नगर पालिका के इंजीनियर सीरिल भास्कर ने अध्यक्ष लव कुश कश्यप पर मनमानी, हिटलरशाही रवैये और अधिकारियों को गलत काम करने के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इंजीनियर का कहना है कि आदेश न मानने पर उनसे अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है और मंत्री के हवाले से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ट्रांसफर कराने की धमकी दी जाती है। बीते दिन नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने उनके साथ खुलेआम अभद्र व्यवहार किया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंजीनियर ने स्वयं बनाया है और अपने साथ हो रही घटना का जिक्र किया है,और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।इंजीनियर ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर भी इसी तरह का दबाव बनाया जा रहा था। बताया गया कि अत्यधिक मानसिक तनाव के चलते पीआईसी बैठक के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसके बाद वे फिलहाल मेडिकल रेस्ट पर हैं। वर्तमान में नगर पालिका रतनपुर का अतिरिक्त प्रभार कोटा के अधिकारी को सौंपा गया है।नगर पालिका परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें इस पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया गया है। इंजीनियर ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Exit mobile version