Site icon Grand Gumber News

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, दो शराब कोचिये गिरफ्तार,32 पाव देशी शराब व 10 लीटर महुआ शराब जप्त

रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों रामू वर्मा और निलेश कश्यप को गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना पर नगपुरा मेन रोड में की गई रेड के दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल कीमत 4560 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version