Site icon Grand Gumber News

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, शराब के पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार आदतन अपराधियों को चंद घंटों में पकड़कर भेजा गया जेल

थाना रतनपुर क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशों को रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रार्थी राहुल साहू की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।

घटना 25 दिसंबर की है, जब आरोपी विकास उर्फ विक्कू रावत और उसका साथी हिरेन्द्र कुमार कश्यप ने पैसे देने से मना करने पर प्रार्थी के साथ गाली-गलौच, गला दबाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने दोनों आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Exit mobile version