Site icon Grand Gumber News

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, पशु तस्कर गिरफ्तार,दो भैंसों की मौत, एक घायल; यूपी बुचड़खाना ले जाई जा रही थी खेप…

बिलासपुर :- रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर 17 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा। इनमें से 2 भैंस मृत और 1 घायल अवस्था में मिली। ट्रक उत्तरप्रदेश के बुचड़खाने ले जाया जा रहा था।कार्रवाई के दौरान चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जबकि मौके पर मौजूद आरोपी शाहरुख कुरैशी जिला सामली उत्तरप्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में तस्करी का जुर्म स्वीकार किया गया।मौके पर की गई जांच में पुलिस ने 17 मवेशियों के अलावा करीब 16 लाख 9 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।इसमें ट्रक, मोबाइल फोन और मवेशियों का मूल्य शामिल है।आरोपी दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।इस पूरे अभियान को एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत सहित पूरी टीम ने अंजाम दिया। रात में हुए इस सफल ऑपरेशन की एसएसपी रजनेश सिंह ने सराहना की और पूरी टीम को बहादुरी के लिए बधाई दी।

Exit mobile version