Site icon Grand Gumber News

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,फरार पशु तस्कर गिरफ्तार, 03 वाहन जप्त…

बिलासपुर :- रतनपुर पुलिस ने ओडिशा के कोमना, जिला नुआपाड़ा से फरार पशु तस्कर गुरूवेन्द्र नागरची निवासी हसदा थाना अभनपुर, रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 वाहन 1 पिकअप व 02 माजदा जब्त किए गए। इससे पहले भी पुलिस ने 17 मवेशी, जिनमें 02 मृत मिले थे, और एक आयशर वाहन को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में की गई, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत व पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version