31.1 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 14 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थाना रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.336 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त गांजा की कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये बताई गई है, वहीं दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर नेवसा रोड, ग्राम जाली के पास घेराबंदी कर रेड की गई।रेड के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि कुशल निर्मलकर और जयकिशन उर्फ दीपक सारथी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles