
रतनपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर अरविंद जैन उर्फ अन्नू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किराना दुकान में छापा मारकर 225 ग्राम गांजा, बिक्री रकम 2300 रुपये और अन्य सामग्री जब्त की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।कार्रवाई थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी और रतनपुर को नशा मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। रतनपुर से वासित अली




