Site icon Grand Gumber News

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बर्तन, टीवी, कंप्यूटर और धान चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मशरूका बरामद

थाना रतनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों में हुई चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 बोरी धान, कम्प्यूटर सेट, एलईडी टी.वी., कांसे के बर्तन समेत चोरी का भारी माल बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अकलतरी निवासी गजानंद शर्मा व साश्वत शर्मा के बंद मकान में 3-4 जनवरी 2025 की रात अज्ञात चोरों ने धान, गेहूं, कांसे का बर्तन, चांदी की पायल, टीवी और कम्प्यूटर की चोरी की थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना रतनपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार सुराग जुटाने के लिए मुखबिर सक्रिय किए गए।सूचना के आधार पर अकलतरी निवासी राजकमल धीवर को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों जीतू धीवर, अकबर खान सहित अन्य के साथ चोरी करना स्वीकार किया। चोरी का सामान कोनी क्षेत्र में बेचे जाने की जानकारी पर खरीदारों को भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में राजकमल धीवर निवासी धीव मोहल्ला, अकलतरी,,जीतू धीवर निवासी छोटी कोनी,,अनिल कसेर निवासी कोनी,,अमन रात्रे निवासी कोनी,,विवेक साव निवासी कोनी,,अकबर खान निवासी अशोकनगर सरकंडा शामिल है।

Exit mobile version