Site icon Grand Gumber News

रतनपुर पुलिस ने नवरात्रि तैयारी के लिए शक्ति टीम का किया गठन, रात्रीकालीन पेट्रोलिंग शुरू

नवरात्रि से एक दिन पहले रतनपुर पुलिस के द्वारा नवरात्रि तैयारी का जायजा लेते हुए शक्ति टीम का गठन किया गया है जिसमें एक महिला अधिकारी भी पुलिस की इस रात्रिकालीन पेट्रोलिंग में शामिल रहेंगी और नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन इस टीम के द्वारा सतत निगरानी की जाएगी। महामाया चौक में वाहनों की चेकिंग की गई एवं शक्ति टीम द्वारा भी बाइक पेट्रोलिंग की गई

सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा भी इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है जिसको देखते हुए पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम के द्वारा मवेशियों को भी सड़क से हटाने का काम रात में किया जा रहा है जिससे मवेशियों के कारण होने वाले दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version