रतनपुर पुलिस ने सागौन लकड़ी की तस्करी करते हुए वाहन को पकड़ा है। बेलगहना चौकी से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी चोरी कर परिवहन कर रहा है, जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने ग्राम घासीपुर में घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ा, जिसमें बिना वैध कागजात के 19 नग सागौन पेड़ की लकड़ी मौजूद थी। इधर पुलिस को देखकर पिकअप का ड्राइवर उत्तम गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस की सूचना पर वन विभाग ने लकड़ी को जप्त कर लिया। वहीं वाहन को भी राजसात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रतनपुर पुलिस ने सागौन लकड़ी का तस्कर करने वाला वाहन किया जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी।

